पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bounsi News The Message Of Rescue From The Corona Being Given By The Caller Tune

कॉलर ट्यून से दिया जा रहा कोरोना से बचाव का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बौंसी | यह एक जानलेवा बीमारी है। जागरुकता और बचाव से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। कुछ जरूरी नियमों का पालन कर इसके प्रकोप से बचा जा सकता है। जागरुकता अभियान को जनहित में जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने संचार माध्यमों का सहारा लिया है। इसके तहत बैनर, पोस्टर, संदेश, सरकारी विज्ञापन और अब मोबाइल के कॉलर ट्यून पर संदेश देकर लोगों में जागरुकता लाने का प्रयास जारी है। आपके दोस्तों, रिश्तेदारों और सरकारी बाबूओं के मोबाइल पर कॉल करने के साथ ही आपको करोना से बचाव के उपाय के तरीके वाले संदेश सुनने को मिल रहे होंगे। े महामारी से सुरक्षा के उपाय को लेकर सरकार ने ये कदम उठाए हैं।
खबरें और भी हैं...