पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banka News The Sp Inspected The Office Of The Inspector Of Police And Directed For Speedy Execution Of Pending Cases

एसपी ने पुलिस निरीक्षक के कार्यालय का निरीक्षण कर लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांका के एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता ने गुरुवार को बांका के पुलिस निरीक्षक वकील यादव के कार्यालय का निरीक्षण कर कांडों के शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया। एसपी ने निरीक्षण के बाद बताया कि पुलिस निरीक्षक कार्यालय का कार्य संतोषजनक पाया गया। हालांकि कई विन्दुओं पर कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। उनका उनके अधीनस्थ पर कितना नियंत्रण है, निरीक्षण के दौरान इसका जांच किया गया।

एसपी ने आगे बताया कि निरीक्षण के क्रम पाया गया कि कई मामले का केस डायरी एक साल से लंबित है। एेसी स्थिति में कैम्प लगाकर संबंधित आईओ से केस डायरी पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कांडों के उदभेदन में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। चोरी, गृहभेदन सहित अन्य कांडों के उदभेदन में अविलंब यथोचित कार्रवाई करने का उन्होंने निर्देश दिया।

पुलिस निरीक्षण कार्यालय बांका में गार्ड ऑफ आर्नर लेते एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता।
खबरें और भी हैं...