आपसी विवाद में हुए मारपीट में तीन लोग हुए जख्मी
कटोरिया | कटोरिया थाना क्षेत्र के पड़मान गांव में शुक्रवार की संध्या नाला का पानी निकालने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन महिला पुरूष जख्मी हो गये। जख्मी सभी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जख्मी में पड़मान गांव के इस्लाम अंसारी की पुत्री कसीरा खातुन एवं पुत्र एहसान अंसारी व रेहान अंसारी शामिल हैं ।घटना के संबंध में पीड़ित ने कटोरिया थाना में अपने चाचा अब्दुस्सलाम अंसारी एवं उनके पुत्र रहमान अंसारी के विरूद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। दिए गये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि उपरोक्त नामजद अपने घर के आगे मिट्टी डालकर नाला का मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। जिससे नाला का पानी पीड़ित के घर में घुसने लगा। नाला के आगे मिट्टी को हटाने पर उपरोक्त नामजद मारपीट करने लगा।