पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूमि विवाद में मारपीट तीन व्यक्ति हुए जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टेंगरा बिनोवानगर गांव में पूर्व के जमीन विवाद में शनिवार को हुई मारपीट में पति प|ी एवं पुत्र सहित तीन व्यक्ति जख्मी हो गये। तीनों जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी गोकुल पंडित को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज रेफर कर दिया गया।

जानकारी हो कि टेंगरा बिनोवानगर गांव के गोकुल पंडित एवं विश्वनाथ पंडित के बीच पूर्व से जमीन विवाद चलता आ रहा था। दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर बांका न्यायालय में मामला भी चल रहा है। किसी बात को लेकर शनिवार सुबह विश्वनाथ पंडित, मदन पंडित, बद्री पंडित, दीपक कुमार, सुमन कुमार, हरिकिशोर पंडित, छोटे लाल पंडित, गोपाल पंडित एवं प्रेमलता देवी सभी मिलकर लाठी-डंडों से लैस होकर गोकुल पंडित के घर पर आए और जान मारने की नियत से उनपर हमला कर दिया।

मारपीट करते देख उनकी प|ी एवं पुत्र उन्हें बचाने आये तो उनके साथ भी लोगों ने बुरी तरह से मारपीट की। जिसमें गोकुल पंडित एवं उनकी प|ी मुनिया देवी तथा पुत्र टुनटुन पंडित बुरी तरह से जख्मी हो गए। मारपीट को लेकर गोकुल पंडित ने सभी व्यक्तियों पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर बेलहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

खबरें और भी हैं...