घर में घुसकर तीन महिलाओं के साथ मारपीट
कटोरिया | घघरीजोर गांव में बीते सोमवार रात एक घर में घुसकर तीन महिलाओं के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर गांव के भूषण ठाकुर की प|ी बेबी देवी द्वारा कटोरिया थाना में प्रमोद यादव, रोहित यादव, राजकुमार यादव, केवल यादव ग्राम घघरीजोर, संतोष यादव ग्राम बिजयहरा पांचों थाना कटोरिया एवं इंद्रदेव यादव ग्राम उखरिया थाना बाँका के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया है देर रात उपरोक्त सभी नामजद आए और मारपीट करने लगे।