फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जयपुर | जयपुर पुलिस ने गुरुवार देर शाम फरार चल रहे दो अभियुक्त केरवार निवासी सुरेश यादव व योगेन्द्र यादव पिता स्व. बटेसर यादव को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया। इस बावत थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि दोनों अभियुक्त पर कोर्ट से वारंट निर्गत था और काफी समय से दोनों अभियुक्त फरार चल रहा था। शुक्रवार को दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।