पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डायन के अारोप में महिला सहित दो को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरपुर के बल्लिकित्ता गांव का मामला

अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लिकित्ता गांव में दबंगो के द्वारा डायन एवं ओझा का आरोप लगाते हुए एक महिला एवं युवक को गड़ासे से प्रहार करते हुए बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गंभीर स्थिति में जख्मी को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लेकर आये, जहां अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डा. अभय प्रकाश चौधरी के द्वारा बल्लिकित्ता गांव निवासी जनार्दन बगवैय की प|ी मंजु देवी एवं सुभाष बगवैय का प्राथमिक उपचार किया। जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅ. अभय प्रकाश चौधरी ने अमरपुर थानाध्यक्ष कुमार सन्नी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अमरपुर थाने में पदस्थापित अनि गणेश पासवान, सअनि जमशेद खान पुलिस बलों के साथ अस्पताल परिसर पहुंचकर जख्मी के बयान को कलम बद्ध किया।

अस्पताल परिसर में जख्मी ने बताया कि गांव के ही दिलीप बगवैय, इनका पुत्र रौशन बगवैय, अमित बगवैय एवं विकास बगवैय बराबर डायन और औझा का आरोप लगाते हुए गाली-गलौच कर जलील करते थे। शनिवार की सुबह सभी लोग घर पर आकर अचानक गड़ासे से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया। अचानक हुए हमले से आस पास के ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

अमरपुर अस्पताल में इलाजरत जख्मी।

खबरें और भी हैं...