पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुराने विवाद में दो लोगों ने युवक को पीटा, जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केरवार गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र रंजीत यादव ने जयपुर थाना में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदक ने गांव के ही रोहित यादव पिता हेमलाल यादव एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक रोककर मारपीट करने व बाइक की चाबी छीनकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

आवेदक ने बताया कि वह अपनी बहन के घर झारखंड के ठाड़ीअरहा से घर वापस जा रहे थे। इसी क्रम में उक्त नामित दो लोग बाइक से पीछा कर इनके साथ मारपीट करने लगे। झगड़े का कारण बीती रात आरोपी के दो सगे चाचा सुरेश यादव और योगेन्द्र यादव पिता बटेश्वर यादव को जयपुर पुलिस वारंटी होने के कारण गिरफ्तार कर ले आई है।

जिसका गुप्त सूचना पुलिस को देकर गिरफ्तार कराने का आरोप आवेदक ने रंजीत यादव पर लगाया है, और मारपीट किया है। बता दें कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से मारपीट करने, जमीन कब्जा करने का मुकदमा बांका न्यायालय में लंबित है। जिसमें एक पक्ष पर कोर्ट ने वारंट जारी किया है, जिसे बीती रात जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...