दुर्घटना में दो लोग जख्मी
भागलपुर-दुमका मार्ग पर रविवार को दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये, जख्मी की पहचान भागा निवासी रविन्द्र यादव 25 वर्ष एवं थाना काॅलोनी निवासी पप्पु पोद्दार के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज हेतु मायागंज रेफर कर दिया गया है।