पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajoun News Uncle Dowry Beaten His Mother Saved His Life And Ran Away With His Daughter Killing A Milkman39s Throat

दहेज लाेभी चाचा ने मां को पीटा, जान बचाकर बड़ी पुत्री काे लेकर भागी ताे दुधमुंही बच्ची की गला घाेट की हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुनसिया बस्ती में दहेज लोभी व बार-बार पुत्री को जन्म देने को लेकर ससुराल वालों ने पहले तो पति की गैर मौजुदगी में विवाहिता को जमकर पीटा। जब पीड़िता जान बचाने के लिए अपनी दो साल की पुत्री को लेकर मायके भाग गयी, तो उसकी तीन माह की पुत्री की गला घाेटकर हत्या कर शव को नदी में गाड़ दिया। जब पीड़िता विनीता देवी अपने ससुराल पहुंची तो पुत्री को नहीं देख। उसकी हत्या की आशंका जताते हुए व दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा मारपीट किये जाने की रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव पहुंच देवर राज कुमार व सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने जुर्म कबूल करते छोटी बच्ची को मारकर कतरिया नदी में गाड़ देने की बात स्वीकार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को कतरिया नदी से बरामद कर लिया। पीड़िता विनीता देवी ने रजौन थाना की पुलिस को दिये बयान में कहा है कि सास संजू देवी, देवर सन्नी कुमार और प्रिंस कुमार, राज कुमार द्वारा पिछले कुछ दिनों से ससुराल के उक्त लोगों द्वारा लगातार दो पुत्री को जन्म देने को लेकर बातें कही जा रही थी। साथ ही दहेज में दो लाख रुपये की भी मांग को लेकर मारपीट किया जा रहा था। इसी बीच गुरुवार को जब पति करण कुमार घर पर नहीं थे। तभी उक्त लोगों द्वारा मारपीट किया जाने लगा। इसी बीच वे जान बचाने के लिए अपनी बड़ी बेटी 2 वर्षीय कोमल प्रिया को लेकर अपने मायके कजरैली थाना क्षेत्र के विजनरामपुर चली गयी। जब उन्हें अपनी छोटी पुत्री की चिंता सताने लगी। वे सुबह अपने परिजनाें के साथ ससुराल आयी, तो छाेटी पुत्री काे नहीं देख ससुराल वालों द्वारा हत्या करने की आशंका हुई। तब रजौन थाना में शिकायत दर्ज करायी।

पुलिस को देख भागने लगा देवर सन्नी

प्रभारी थानाध्यक्ष राम विचार सिंह दल बल के साथ गांव में छापेमारी की तो पुलिस को देख देवर सन्नी भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेडकर पकड़ा। सख्ती बरतने पर जुर्म कबूल कर छोटी बच्ची की हत्या कर शव को कतरिया नदी में गाड़ दिये जाने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर बच्ची के शव को निकलवाते हुए बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस अन्य देवर राज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। जहां दोनों से रजौन थाना में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

उक्त लोगों द्वारा लगातार दो पुत्री को जन्म देने को लेकर बातें कही जा रही थी। साथ ही दहेज में दो लाख रुपये की भी मांग को लेकर मारपीट किया जा रहा था। इसी बीच गुरुवार को जब पति करण कुमार घर पर नहीं थे। तभी उक्त लोगों द्वारा मारपीट किया जाने लगा। इसी बीच वे जान बचाने के लिए अपनी बड़ी बेटी 2 वर्षीय कोमल प्रिया को लेकर अपने मायके कजरैली थाना क्षेत्र के विजनरामपुर चली गयी। जब उन्हें अपनी छोटी पुत्री की चिंता सताने लगी। वे सुबह अपने परिजनाें के साथ ससुराल आयी, तो छाेटी पुत्री काे नहीं देख ससुराल वालों द्वारा हत्या करने की आशंका हुई। तब रजौन थाना में शिकायत दर्ज करायी।


आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम

पूरी घटना को अंजाम आपसी विवाद के कारण दिया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-राजेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर

नानी की गाेद में दुधमुंही बच्ची का शव व माैजूद रजाैन पुलिस और गिरफ्तार हत्यारा चाचा।

अगर हाेती दुधमंही काे जुबान ताे कहती अाखिर मेरा क्या कसूर...

अगर तीन माह की दुधमुंही बच्ची काे जुवान हाेती, अाैर वे अपने अाखिरी क्षणाें में कुछ पाती ताे, जरुर वे अपने जान के दुश्मन बने चाचा से सवाल करती कि अाखिर उसका क्या कसूर है। जाे उनके अपने ही चाचा उसके जान के दुश्मन बन उसकी गलाघाेट रहे है। क्या लड़की हाेने की मुझे इतनी बड़ी सजा मिलेगी, क्याें लड़की हाेना काेई अपराध है इस दुनियां में, अगर हां, तो मुझे इस दुनियां में आने ही क्यों दिया, पहले ही जब मैं अपनी मां के गर्भ में थी। उस वक्त ही क्यों नहीं मुझे इस दुनियां में आने से रोका, अभी तो मैंने अपने पिता का प्यार, मां की लाड़ भी नहीं हासिल कर पायी थी, चाचा आप ही मेरी जान लेने पर आतुर हो।

विवाहिता केे रजाैन थाना में दर्ज करायी शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के चाचा को किया गिरफ्तार कड़ाई से की पूछताछ तब उसने कबूला अपना जुर्म, पुलिस ने मासूम का किया शव बरामद, मामला दर्ज
खबरें और भी हैं...