बारात से लौट रहा वाहन दुर्घनाग्रस्त, 8 लोग जख्मी
कटोरिया| कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग स्थित राधानगर बाजार के समीप शुक्रवार को बारात से लौट रही एक स्कोर्पियो असंतुलित होकर सड़क किनारे पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में स्कार्पियो सवार कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हेंठ महेशमारा गांव के बिरेंद्र दास पिता नरेश दास, नंदू दास पिता भागीरथ दास, कंचन कुमार दास पिता राजेश दास, प्रदन कुमार दास पिता प्रकाश दास, सूरज कुमार दास पिता केदार दास, इंद्रदेव दास पिता पूरन दास, रंजन तुरी एवं कैलाश तुरी दोनों पिता कुलदीप तुरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार उपरोक्त सभी गुरुवार को हेंठ महेशमारा गांव से बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत गदला गांव गए थे। जहां से लौट रहे थे।