चांदन के वार्ड 3 सेविका का चयन हुआ स्थगित
चांदन पंचायत के वार्ड सं. 5 में आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका के चयन हेतु बुलायी गयी आमसभा हो हंगामा होने के कारण आगामी 19 मार्च तक स्थगित कर दी गयी है। ज्ञात हो कि चांदन पंचायत के वार्ड सं. 5 के आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका के चयन हेतु वार्ड सदस्य सह उपमुखिया संजीव कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में आमसभा बुलाई गयी थी।
आरोपों-प्रत्यारोप और दावा-आपत्तियों के कारण चयन प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। मेघा सूची के आधार पर प्रथम स्थान पर आनेवाली प्रतिमा कुमारी के खिलाफ जहां लगभग 55-60 ग्रामीणों ने उनके वार्ड नं 5 में कभी नहीं रहने की लिखित शिकायत चयन समिति के सदस्यों को दिया। अभ्यर्थी प्रतिमा कुमारी के वार्ड में नहीं रहने की लिखित पुष्टि वार्ड नं 5 के पंच सदस्य मुन्ना रमानी ने भी की है। वहीं दूसरे स्थान पर आनेवाली अभ्यर्थी श्वेता कुमारी ने भी अभ्यर्थी प्रतिमा कुमारी के पति का नाम चांदन पंचायत के वार्ड नं 2 और वार्ड सं. 5 में रहने, वार्ड सं. 2 के प्राथमिक विद्यालय गोनोबारी में प्रतिमा कुमारी के विद्यालय शिक्षा समिति का सचिव रहने, एवं वार्ड नं 2 के जन वितरण प्रणाली के दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने का आरोप लगाते हुए उनके चयन पर सवाल उठाते हुए अपनी आपत्ति लिखित रूप मे दर्ज करायी है। इस विषय मे महिला पर्यवेक्षिका कुमारी शर्मिला ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा दी गयी आपत्ति पर विचार किया जाएगा।