पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 मार्च को वार्ड सचिव संघ का होगा सम्मेलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धोरैया | प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा मैदान धोरैया में रविवार को वार्ड सचिव संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 15 मार्च को बांका मंे जिला स्तरीय बैठक एवं अगामी 18 मार्च को पटना में वार्ड सचिव संघ बिहार की ओर से होने वाले विशाल सम्मेलन पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अब पूरे बिहार के वार्ड सचिव जाग चुके हैं और सरकार को हमारी मांगों को पूरा करना होगा। सभी वार्ड सचिवों को स्थायी कर मानदेय देना पड़ेगा।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सभी वार्ड सचिव बिना मानदेय के ईमानदारी पूर्वक सात निश्चय योजना का कार्य कर रहे हंै। उन्होंने धोरैया प्रखंड के समस्त वार्ड सचिव से अपील की है कि मांगों को पूरा करने के लिये निर्धारित तिथि को पटना पहुंचें, ताकि हमलोग एकजुट होकर सरकार के समक्ष अपनी मांगो को रख सकें। मौके पर सचिव खुशबू देवी, विकास मंडल, रूपा देवी, प्रदीप भगत, नीतीश सुमन, प्रमोद यादव, मो. तौसिक, मो. इमरोज आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...