भन्सीयाबिटा से वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बाराहाट | भन्सीयाबिटा गांव से बीती देर रात सघन छापेमारी के दौरान बाराहाट पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक विजेंदर साह व हलधर उर्फ जालंधर राणा को गिरफ्तार किया गया है, जिसके ऊपर पूर्व से कई कांडों में प्राथमिकी दर्ज है। दोनों अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर बहुत दिनों से फरार चल रहा था। शुक्रवार को दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।