कोरोना से बचने के लिए मास्क पहन निकलें व साबुन से धोएं हाथ
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण साहू ने प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी आंगनबाड़ी एवं निजी संस्थान को आगामी 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण साहू ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से बचाव के लिए जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा आदेश दिया गया है कि प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र सहित निजी संस्थान को 31 मार्च तक बंद रखें। उन्होंने बताया कि घर से निकलने के पहले हाथ को साबुन से सफाई कर लें एवं चेहरे पर मास्क लगा लें। भीड़भाड़ के इलाके से जितना संभव हो दूर रहें। भीड़-भाड़ वाले जगहों में एक दूसरे से तकरीबन 3 फीट की दूरी बनाकर रहें क्योंकि इसके वायरस का इलाज बचाव है।