पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन नहीं मिला तो पत्नी को पीटकर घर से निकाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शंभूगंज | पति को ससुराल में जमीन नहीं दिया तो प|ी के साथ मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। इसको लेकर पीड़िता शेखा देवी अपने पति मंटू यादव के खिलाफ शिकायत लेकर थाना पहुंच गई।

बताया कि शादी हुए करीब दस वर्ष हो गए। शादी के तुरंत बाद पति ने रोजी रोजगार के लिए पिता से 12 कट्ठा जमीन भी लिया। शेखा ने बताया कि दो बहन हैं, भाई नहीं रहने के कारण पति को ससुराल के जमीन से लोभ हो रहा है।

इसको लेकर अक्सर मारपीट करते रहते हैं। गुरुवार को भी पति ने ससुराल से जमीन दिलाने का दवाब बनाया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कलह है, मामले की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं...