घर में घुसकर रेप करने का महिला ने लगाया आरोप
धोरैया | थाना क्षेत्र के खड़ौंधा जोठा पंचायत अंतर्गत जोकी गांव में जबरन घर में घुसकर एक विवाहित महिला के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर विवाहित महिला ने धोरैया थाना उसके साथ बलात्कार किए जाने को लेकर गांव के ही नरेश मंडल के पुत्र प्रमोद मंडल पिता को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि बुधवार की रात वह अपने घर में खाना पीना खाकर सोई थी, तभी रात के 11 बजे आरोपी उसके घर में घुस गया तथा मुंह में कपड़ा डालते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि केस दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल जांच हेतु महिला थाना बंाका भेज दिया।