बकाया मांगने पर महिला से मारपीट
महिसौथा गांव में बकाया राशि मांगने पर गांव के ही एक युवक ने महिला की पिटाई कर दी। इसको लेकर पीड़ित महिला ने मिथुन कुमार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पूर्व मिथुन ने जरूरी काम का हवाला देते हुए दस हजार रुपए यह कहकर लिया कि एक सप्ताह के अंदर वापस कर देंगे। जब एक माह तक भी राशि वापस नहीं किया, तो शुक्रवार को रुपए की मांग की। इसके बाद वह उल्टे भड़क गए और मारपीट करने लगा। शंभूगंज पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।