पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूमि विवाद में महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाराहाट थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी चंद्रशेखर मंडल ने थाना में आवेदन देकर उनकी प|ी के साथ गांव के ही तीन चार व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज व मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

जिसमें उन्होंने कहा है कि रविवार की दोपहर वे अपने दरवाजे पर बैठे थे, इसी बीच बजरंगी, राहुल, सुदामा रावत, दीपक रावत के द्वारा मेरी प|ी रीता देवी को अचानक गाली-गलौज करने लगा, जब इसका विरोध किया तो, उक्त लोगों द्वारा मेरी प|ी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। हल्ला गुल्ला होने पर ग्रामीणों के द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया गया। उन्होंने बताया है कि गांव के ही बजरंग रावत, सुदामा रावत, दीपक रावत के द्वारा जमीन के मामले में हमेशा विवाद करते रहते हैं, जिसको लेकर गांव के मुखिया सरपंच के बीच कई बार पंचायत बुलाकर फैसला किया गया था, लेकिन उक्त लोगों के द्वारा आए दिन मेरे साथ मारपीट करते रहता है। इस मामले में थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...