आपसी विवाद में मारपीट, महिला जख्मी
अमरपुर | कल्याणपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी। जख्मी कल्याणपुर गांव निवासी विष्णुदेव महतो की प|ी पूनम कुमारी का प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया। मामले को लेकर जख्मी महिला ने गांव के ही पंकज कापरी समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए आवेदन में इन्होंने कहा है कि वह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। तभी उक्त लोग आकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर पंकज कापरी ने उठाकर जमीन पर पटक दिया एवं लाठी-डंडे से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया। मारपीट के क्रम में उनके गले से चांदी की चेन छीन कर फरार हो गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि महिला के द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।