पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amarpur News Women Exist Only From Women So Women Should Be Treated In Any Case Vishwajeet

नारी से ही है पुरुषाें का अस्तित्व, इसलिए महिलाअाें का हर हाल में करना चाहिए अादर : प्राे. विश्वजीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जानकारी के अनुसार बांका जिला जदयू महिला अध्यक्ष सुजाता बैद्य ने अपने आवास पर झंण्डोत्तोलन किया तथा सभी महिलाओं को संबोधित करते कहा कि हम सभी सृष्टि के सृजन कर्ता है। इसलिए हमें सम्मान मिले इस बात को लेकर हम सभी महिलाओं को अपनी अधिकार कि लड़ाई लड़ते रहना है।, साथ ही साथ हम महिलाओं को आत्मरक्षा व स्वाबलंबी बनकर इस देश को दुनिया में अव्वल बनाना है इस मौके पर सेवीका व्युटी प्रियदर्शी, अंजू देवी, यशोदा देवी, तनुजा देवी, रंजु देवी, सेम्पु देवी, उषा देवी, गांगो देवी, विभा देवी, माधुरी देवी, विवि सहनी, अविवि नशिमा सहित दर्जनों महिला मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रभात फेरी आयोजित

चांदन | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह पोषण पखवाड़ा दिवस के मौके पर प्रखण्ड क्षेत्र के उत्तरी कसवा वसीला पंचायत के आंगन बाड़ी केन्द्र संख्या 119 छिंडा की सेविका रफत जहां के नेतृत्व में लोगों मे पोषण के प्रति जागरूकता लाने हेतु केन्द्र के बच्चों एवं लाभार्थियों ने पूरे पोषक क्षेत्र की गलियो में प्रभात फेरी निकाली। प। इस अभियान को सफल बनाने में आशा जुवेदा खातून, सहायिका आसिया खातून, जीविका की सजवीना खातून, सबिला खातून, फूलजहां खातून के अलावे कई और महिला व पुरुष शामिल थे।

महिला पुलिस कर्मियों का किया गया ब्रेस्ट कैंसर स्क्रिनिंग

बांका | बांका सदर अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस लाइन की महिला पुलिस कर्मियों की ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रिनिंग की गयी। इस दौरान डॉ. इंदुबाला प्रसाद व डॉ. दिलीप कुमार ने महिला पुलिस कर्मियों की स्क्रिनिंग की और सभी महिलाओं को इन गंभीर बीमारी से बचने की सलाह दी। इस दौरान चिकित्सकों ने जीवन शैली में खान पान पर विशेष ध्यान देनी चाहिए। यह बीमारी शुरूआती दिनों में पकड़ में नहीं आती है।

हम सभी सृष्टि के सृजन कर्ता है इसलिए हमें मिले सम्मान

भास्कर न्यूज | बाराहाट

नारी है तो जहां है, नारी नहीं तो किसी पुरुष का भी अस्तित्व नहीं, क्योंकि महिला ही जननी है, महिला का पालन करता है। उक्त बातें विश्व महिला दिवस के अवसर पर बाराहाट के संत महर्षी मेंही आवासीय विद्यालय परिसर में इंटक कांग्रेस के द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किये गये सम्मान समारोह के दौरान प्रो. विश्वजीत सिंह ने कही। उन्हाेंने महिलाअाें की सुरक्षा के संबंध में सरकार से सवाल उठाये।

उन्हाेंने कहा अाज के समय भी जब समाज विकास की राह पर अग्रसर है, फिर भी इसी समाज में कुछ एेसे लाेग भी हाे जा रहे है, जाे महिलाअाें के प्रति अपनी हिन भावना काे उजागर कर उसके साथ अभद्रता कर जाते है, लेकिन सभ्य समाज में एेसा नहीं हाेना चाहिए, समाज में कुछ जागरुकता की कमी भी है, जाे महिलाअाें के प्रति लाने की अावश्यकता है। रेखा साेरेन ने महिलाअाें पर कहा कि महिलाएं पुरुषाें से कम नहीं है, प्लेन उड़ाने में भी महिलाएं हमेशा से अागे रह रही है।

सदर अस्पतात में मौजूद महिला पुलिस कर्मी व चिकित्सक।

विश्व महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो. विश्वजीत सिंह व उपस्थित इंटक अध्यक्ष व अन्य।
खबरें और भी हैं...