एमअार के क्रेडिट कार्ड से सवा लाख उड़ाए
भागलपुर | अादमपुर के मेडिकल रिप्रजेंटेटिव असीम कुमार के अाईसीअाईसीसी बैंक के क्रेडिट कार्ड खाते से ठगाें ने अाॅनलाइन शाॅपिंग कर सवा लाख रुपये उड़ा लिये। एमअार ने इसकी शिकायत तिलकामांझी पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असीम कुमार मूल रूप सेे बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के छतहार के रहने वाले हैं। 11 मार्च काे जब उनके माेबाइल पर तीन मैसेज के जरिए रुपयेे निकलने की सूचना अाई तब उन्हें इस फ्राड की जानकारी मिली। उन्हाेंने बैंक प्रबंधक से मिलकर भी उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी है। एमअार ने बताया कि 54 हजार, 53 हजार 700 एवं 48 हजार रुपये तीन बार में निकाले गए हैं। डालर से भी खरीदारी कर विदेश में ट्रांजक्शन किया गया है।