पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केडिया में काम के दौरान मजदूर काे लगा करंट, गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांका | खेसर थाना क्षेत्र के केडिया गांव में गुरुवार को एक मजदूर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में जख्मी मजदूर को परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ. धर्मवीर भारती ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया। जख्मी मजदूर के परिजनों ने बताया कि गांव के ही कुंटा यादव के घर पर मंटू यादव मजदूरी कर रहा था। काम करने के दौरान मंटू यादव का हाथ बिजली तार पर चला गया। जिसके बाद मंटू को करंट का झटका लगा और वह नीचे गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जख्मी मजदूर का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिये मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।

हादसा

अस्पताल मंे जख्मी मजदूर का इलाज करते ड्रेसर।
खबरें और भी हैं...