- Hindi News
- National
- Katoria News Wreckage Mother And Son Injured In Drainage Village In Bargunia Village
बरगुनिया गांव में पानी की निकासी को ले मारपीट,मां और बेटा जख्मी
सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगुनिया गांव में शनिवार को घर में जमे बारिश का पानी की निकासी को लेकर हुई मारपीट में एक महिला एवं उसका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी कारू यादव की प|ी देवकी देवी (45 वर्ष) एवं पुत्र प्रकाश यादव (25 वर्ष) का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में जख्मी प्रकाश द्वारा सुईया थाना में पड़ोसी मुसन यादव, बानू यादव, रावण यादव, राजू यादव, पारो यादव, रुकमणी देवी सहित आठ लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गयी है। दिए गये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार से हो रही बारिश से घर में पानी जमा हो गया था। शनिवार को युवक बारिश के जमे पानी को निकाल कर नाले में बहा रहा था। इसी दौरान उपरोक्त सभी नामजद नाले में पानी बहाने से मना करने लगे। नहीं मानने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हो-हल्ला सुनकर सूचक की मां आई तो उसके साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। सुईया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।