बाइक से गिरकर युवक जख्मी
शंभूगंज | शंभूगंज मिर्जापुर किरणपुर मार्ग महिसौथा गांव के समीप बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक अमरपुर थाना के मैनमा नवटोलिया गांव के अमरेन्द्र कुमार हैं। होली के मौके पर अमरेन्द्र कुमार अपने बहन के घर मिर्जापुर आये थे। जहां अन्य साथियों के साथ जमकर नशा सेवन किया और बाइक से वापस घर जा रहे थे। उक्त गांव के समीप मोड़ पर युवक ने अपना सतुंलन खो दिया और बीच सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया।