सड़क दुर्घटना में युवक हुआ जख्मी, रेफर
रजौन | राजावर के समीप गुरुवार की अहले सुबह एक बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान कहलगांव के धुवाबे क्षेत्र के निवासी बैकुंठ प्रसाद सिंह के पुत्र गुंजन सिंह के रूप में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंजन सिंह अपने ससुराल रजौन से अपने घर धुवाबे के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में राजावर के समीप उनके बाइक के सामने में अचानक गाय आ गई।
जिसे बचाने के क्रम मे वह सड़क मार्ग पर गिर गया और जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को रजौन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। रजौन स्वास्थ्य केंद्र में जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।