पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवा मंडल विकास सम्मेलन का किया गया आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू युवा केंद्र बांका की ओर से डा. एमएन पब्लिक स्कूल बनगांव में युवा मंडल विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्कूल के डायरेक्टर व डीएन सिंह महाविद्यालय भुसिया रजौन के पूर्व प्राचार्य डा. महेश प्रसाद सिंह, एनवाईके के लेखापाल आरके मंडल एवं एनजीओ कल्याण बिहार सेवा समिति के सचिव यूएस प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्धाटन किया।

मुख्य अतिथि डा. महेश प्रसाद सिंह ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ नेहरू युवा केंद्र की स्थापना एवं इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने एनवाईके को अपनी कला-कौशल निखारने हेतु युवाओं के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म बताया तथा इससे जुड़कर लाभ उठाने की बात कही। वहीं लेखापाल ने एनवाईके संगठन द्वारा गठित किए जाने वाले युवा मंडलों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसमें युवा मंडल का गठन करने सहित कार्यक्रम के बारे में बताया गया। कार्यक्रम को एनवाईभी डेजी रानी, संजय कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुमार, केबीएसएस के सचिव सहित अखिलेश कुमार, प्रीतम प्यारे एवं अमित कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

युवा मंडल विकास सम्मेलन में मौजूद अतिथि।
खबरें और भी हैं...