135 किसानों के बीच 1 लाख 22 हजार रुपए बाेनस िवतरित
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के महेन्द्र गंज दुग्ध समिति द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच गुरुवार को बोनस वितरण किया गया। इस अवसर पर 135 किसानों के बीच वित्तीय वर्ष 2011 से 2019 तक का 1 लाख 22 हजार की राशि बोनस के रूप में वितरित की
गई। इसके अलावे किसानों को अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर बरौनी डेयरी के चेयरमैन विजय शंकर सिंह, दिनेश महतो, दिवाकर कुमार, रंजय दयाल, उषा देवी, राजमणि देवी आदि किसान उपस्थित थे।
बलिया पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को पकड़ा
बलिया | बलिया पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के बाद पुष्टि होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि नशे की हालत में गिरफ्तार युवक बलिया निवासी अमानत हुसैन है। जिसे नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।