- Hindi News
- National
- Begusarai News 14 Named Five Arrested In Double Murder In Sabdalpur Of Sahebpurkamal
साहेबपुरकमाल के सबदलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में 14 नामजद, पांच गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के सबदलपुर गांव में होली के दिन 10 मार्च की देर रात को मामूली सी बात पर उपजे विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर गोली एवं डंडा बरसाकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसमें पशुपति यादव उर्फ पोषण यादव की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए बेगूसराय के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों घायल पिता-पुत्र थे जिसमें पुत्र रुपेश यादव की बुधवार की देर शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पिता झाखो यादव अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मृतक पशुपति यादव उर्फ पोषण यादव की प|ी रुबी देवी के आवेदन पर 14 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया है जिसमें पांच नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार को थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बलिया एएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि मंगलवार को सबदलपुर गांव में मामूली सी विवाद में बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम को हो गई। एएसपी ने बताया कि मृतक पशुपति यादव की प|ी रुबी देवी के आवेदन पर 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद अभियुक्त दयानंद यादव, राकेश यादव, शिवशंकर यादव उर्फ पप्पू मुंगेरी के अलावे विकास यादव की प|ी नीलू देवी एवं पंकज यादव की प|ी सिंकू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मुंगेर में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल होने की आशंका
उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ लोगों के मुंगेर में भी अपराधिक घटनाओं में शामिल रहने की बात बताई जा रही है। इसके लिए मुंगेर पुलिस से संपर्क कर इसके अपराधिक इतिहास को खंगालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इसके लिए सख्त से सख्त कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही सभी फरार अभियुक्तों को जेल में डाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा मृतक के घर पर चौकीदार को लगा दिया गया है। साथ ही पुलिस गश्ती दल भी लगातार सख्त निगरानी कर कर रही है। मौके पर थानाध्यक्ष सुदीन राम के अलावे विधि व्यवस्था थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।
गेहूं खेत से 20 बोतल विदेशी शराब बरामद
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आरोपी के परिवार का अवैध शराब के कारोबार में भी संलिप्त रहने की जानकारी मिली। छापेमारी में सेवक यादव के पुत्र सुभाष यादव के गेहूं के खेत से एक कार्टन में 375 एमएल का 20 बोतल विदेशी शराब भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शिवशंकर यादव उर्फ पप्पू मुंगेरी का पुत्र अंकुर एवं सेवक यादव का पुत्र सुभाष दोनों मिलकर शराब का कारोबार करता है। बरामद शराब उसी दोनों द्वारा बिक्री के लिए खेत में छुपाकर रखा गया था। एएसपी ने बताया कि इनदोनों के खिलाफ बिहार मद्द निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एएसपी ने बताया कि सभी नामजद अभियुक्त मूल रूप से मुंगेर का रहने वाला है जो करीब 25 वर्ष पूर्व सबदलपुर में जमीन खरीदकर अपना घर बनाया है और परिवार के साथ रह रहा है।
तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा आरोपी के घर से हुआ बरामद : एएसपी ने बताया कि घटना की जांच में जब वे पुलिस बल के साथ घटना सूत्रधार ईनो यादव के पुत्र विकास यादव एवं पंकज यादव के यहां पहुंचे तो उसके घर की तलाशी लेने पर उसके घर से गोलीबारी की घटना में इस्तेमाल किया एक 18 इंच का देसी कट्टा बरामद हुआ जबकि घटनास्थल पर से थ्री-फिफ्टीन का छह खोखा के अलावे खून से सना एक बांस की लकड़ी का खूंटा भी बरामद हुआ।
साहेबपुर कमाल थाना में पत्रकारों को जानकारी देते एएसपी।