राज्यस्तरीय कबड्डी में 14 टीम लेगी भाग
बीहट| न्यू बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में अंतर राज्य स्तरीय महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य की 14 टीम भाग लेगी। उक्त जानकारी देते हुए न्यू कबड्डी संघ के सचिव किसलय कुमार एवं बिहार सचिव राजकिशोर ने बताया कि जननायक चंद्रशेखर जयंती के सम्मान में शहीद संत विंदेश्वरी स्मृति पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता एवं सुभाषिनी शर्मा स्मृति महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13 मार्च से मध्य विद्यालय बीहट के मैदान में किया जाएगा। कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड की एक टीम बोकारो के साथ-साथ, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सारण, वैशाली, लखीसराय, सुपौल, मुंगेर, भागलपुर, पटना, खगड़िया और बेगूसराय की टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 15 मार्च को आयोजित है।