पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barauni News 2 Lakh 66 Thousand 544 Bonus Amount Distributed Among 79 Farmers

79 किसानों के बीच 2 लाख 66 हजार 544 बोनस राशि वितरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेयरी पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए उनमें होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए समय -समय पर टीकाकरण करवाने का काम करती रहही है।

बरौनी डेयरी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति से जुड़े तमाम उत्पादक किसानों का सच्चा हितैषी हैं। यह पशु एवं पशुपालकों के सुख तथा दुःख दोनों स्थितियों में मदद के लिए तत्पर रहती है। उक्त बातें बरौनी डेयरी के विनय कुमार सिंह ने मां काली दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड डुमरिया के बोनस वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि डेयरी पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए उनमें होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए समय -समय पर टीकाकरण करवाती है। साथ ही उन्नत किस्म के बीज,चारा मशीन, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण सुधा दाना दवाइयां आदि उपलब्ध कराती है। वहीं महेश कुमार सिंह ने कहा कि अपनी प्रामाणिकता की वजह से बरौनी डेयरी संपूर्ण देश में अपना अलग पहचान बनाई है। यह दुग्ध उत्पादक किसानो को दुध की सही माप, सही जांच, ससमय भुगतान, समय समय पर समिति द्वारा अर्जित लाभांश से बोनस वितरण, पशुपालकों का दुर्घटना में मृत्यु उपरांत डेढ़ लाख रूपए परिजनों को देती है।

मौके पर ये लोग थे उपस्थित

मौके पर डेयरी के सुधा मित्र कुन्दन कुमार, रमेश यादव, शिवनंदन पासवान, लक्ष्मी पासवान, ब्रहमदेव यादव, मुन्ना यादव, राम प्रवेश पासवान, शंभू कुमार, ललन पासवान, विजय यादव आदि मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता दिलीप पासवान ने की ।

नगद राशि नगद राशि

वित्तीय वर्ष 2014-2019 तक में समिति द्वारा अर्जित लाभांश एवं ब्याज की राशि से समिति के 79 दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच 2 लाख 66 हजार 544 रुपए 60 पैसे नगद राशि बोनस के रूप में वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी दुग्ध उत्पादक किसानों को मिल्क केन, 18 निर्धन महिलाओं एवं 16 पुरुषों को साड़ी, धोती समिति के सचिव अनिता देवी ने दी।

बरौनी डेयरी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ने किया राशि का वितरण

बोनस प्राप्त करते पशुपालक किसान।
खबरें और भी हैं...