पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुरादपुर में जमीन विवाद को ले हुई मारपीट, 4 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरादपुर निवासी सुजीत कुमार व मो. सरीफ के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था

वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, मुरादपुर निवासी सुजीत कुमार व मो. सरीफ के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को प्रथम पक्ष द्वारा बालू ढोकर रखा जा रहा था तभी मो. सरीफ व उसके परिजनों द्वारा मारपीट प्रारंभ कर दिया गया। इस मारपीट में प्रथम पक्ष की ओर से सुजीत कुमार, सोनू कुमार व श्रवण कुमार तथा दूसरे पक्ष की ओर से मो. सरीफ घायल हो गए जिसमें सोनू कुमार की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। मारपीट की घटना के बाद कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष की बनी झोपड़ी को उजाड़ दिया। इस दौरान रोड़ेबाजी भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की। घटना के बाद साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से डीएसपी राजन सिन्हा जिला के कई थाना के पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पंचायत के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व दोनों सम्प्रदाय के लोगों के साथ बैठक कर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर सीओ नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में उक्त जमीन की पैमाइश करवा कर मामले को सुलझा दिया जाएगा। घटना के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फ्लैग मार्च भी किया। पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है। इधर बीडीओ अखिलेश कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर पूर्व मुखिया अशोक यादव, पूर्व जिला पार्षद विपिन पासवान, पूर्व पंसस अर्जुन यादव, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, पर्रा पंसस नवीन सिंह आदि मौजूद थे।

पुलिस ने की साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

वीरपुर मुरादपुर में मारपीट की घटना के बाद जुटे पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय लोग।
खबरें और भी हैं...