पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barauni News 6 People Injured In Uncontrolled Car Entering Homes In Phulwaria Panchayat 3

फुलवरिया पंचायत तीन में घरों में घुस गई अनियंत्रित कार, 6 लोग हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फुलवड़िया थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत 3 एनएच -28 कार्बन फैक्ट्री के निकट एक अनियंत्रित कार के सड़क के किनारे के एक झोपड़ी में घुस जाने से झोपड़ी में बैठे तकरीबन छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद तेज आवाज व घर के लोगों के चीखने चिल्लाने से आसपास में अफरातफरी की स्थिति हो गई। आसपास से जुटे लोग घर में फंसे घायल लोगों को किसी तरह घर से बाहर निकाला और इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में ले गए। जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायलों की पहचान 14 वर्षीय अनीस कुमार, 12 वर्षीय कोमल कुमारी, 25 वर्षीय रेणु देवी, 35 वर्षीय सुलेखा देवी व 60 वर्षीय दायरानी देवी व काजल कुमारी के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही फुलवड़िया थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायलों का बेगूसराय के निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है जहां सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जाती है।

बरौनी तस्वीर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार
खबरें और भी हैं...