पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

68 बोतल विदेशी शराब बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बखरी | बखरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नगर के वार्ड दो से विदेशी शराब को बरामद किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रामपुर गांव में चोरी छिपे विदेशी शराब बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए एएसआई विजय कुमार को भेजा गया। पुलिस के पहुंचते ही कारोबारी फरार हो गया, पुलिस बल की मौजूदगी में संतोष कुंवर के पुत्र रिकेश कुमार के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में दो कार्टन में 180 एमएल का 68 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
खबरें और भी हैं...