पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बांक में एक युवक के साथ हुई मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलिया| डंडारी पुलिस ने जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने के आरोप में बांंक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि विगत 5 मार्च की रात करीब 8 बजे बांक निवासी विकास कुमार चौरसिया के साथ आधे दर्जन से अधिक बदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे परिजनों के द्वारा बेगूसराय के निजी क्लिनिक में इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल के बयान पर बांक पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को घायल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
खबरें और भी हैं...