पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barauni News Aakash Ganga Rang Chaupal Organized The Audience To Listen To The Traditional Songs Of Holi

होली की पारंपरिक गीतों को सुन झूमे दर्शक आकाश गंगा रंग चौपाल ने किया आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवा नाट्य कला परिसर सिमरिया दो बिंदटोली द्वारा भगवती स्थान के प्रांगण में आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के सहयोग से आयोजित होली मिलन समारोह शानदार रहा। होली के पारंपरिक गीतों को सुन लोगों ने खूब मस्ती की। विगत कई वर्षों से एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह अब धीरे-धीरे स्थानीय लोगों के लिए एक उत्सव का रूप लेता जा रहा है। हालांकि इसके पूर्व यहां पर इस तरह के किसी कार्यक्रम का प्रचलन नहीं था, लेकिन विगत वर्षों में आकाशगंगा ने हस्तक्षेप करते हुए होली मिलन समारोह के बहाने मिट्टी की सोंधी महक को लोगों ने बिखेरने का काम किया है। शनिवार की शाम होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कलाकारों ने होली गीतों और जोगीरा से लोगों को अभिभूत कर दिया। े नरेश कुमार, दिनेश दीवाना के लोकगीत और आनन्द कुमार के द्वारा प्रस्तुत होली के पारंपरिक गीत लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। सचिव गणेश गौरव द्वारा होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा, किनका के हाथे कनक पिचकारी, किन का के हाथा अबीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा का गीत शुरू होते ही हर तरफ रंग अबीर और गुलाल उड़ने लगा। ग्रामीण कलाकार नेतलाल निषाद, खनतर यादव, कारी निषाद विश्वनाथ पोद्दार, रौशन, विकास सहित अन्य कलाकारों की मस्ती देखते बन रही थी। ढोलक, झाल, नाल, बेंजो हारमोनियम, डफली सहित अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्र का वादन भी मदमस्त कर रहा था।

होली मिलन समारोह में भाग लेते खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...