पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barauni News Accused Of Killing The Married Woman And Disappearing The Body

विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का लगा आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी फ्लैग में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतका के पति एवं परिजनों द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में मृतका के भाई व रचियाही धोबी टोला निवासी बोगन राम के पुत्र अजित कुमार ने तेघड़ा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। अजित राय ने आरोप लगाया कि सात महीना पहले उसकी बहन खुशबू देवी की शादी बरौनी फ्लैग निवासी योगेंद्र दास के पुत्र ललन कुमार के साथ धूमधाम से मंदिर में की गई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा लेकिन उसके बाद वर पक्ष की ओर से सोना और बाइक की मांग शुरू की जाने लगी और मेरे बहन के साथ मारपीट, गाली गलौज किया जाने लगा। अजित कुमार ने बताया कि मेरा परिवार दहेज देने की स्थिति में नहीं था। बुधवार की दोपहर 12 बजे के आसपास ललन कुमार ने हमको मोबाइल फोन पर बताया कि आपकी बहन आग लगा कर मर गई। इधर जब अजीत कुमार बरौनी पहुंचा तो देखा कि घर में कोई नहीं है। अजीत कुमार ने संदेह जताया कि मेरी बहन को किसी तरह मार कर शव गायब कर दिया गया है तथा चार लोगों को नामजद किया गया है। इधर तेघड़ा इंस्पेक्टर हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि अब शव नहीं मिला है। लेकिन मृतका के पति से दूरभाष पर बातचीत करने से पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

खबरें और भी हैं...