- Hindi News
- National
- Begusarai News Amar Jyoti Hospital Provided Food In Sai39s Kitchen Said Everyone Should Join This Campaign
साईं की रसोई में अमर ज्योति हॉस्पिटल ने कराया भोजन, कहा- सभी को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए
सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को 5 रुपए में भोजन कराने का काम करने वाली संस्था साईं की रसोई के 191 वें दिन अमर ज्योति हॉस्पिटल की पूरी टीम ने गरीब लोगों को भोजन कराया। इस अवसर पर अमर ज्योति हॉस्पिटल के निदेशक चन्दन कुमार ने बताया कि हमारे शहर में भूखों को भोजन देने को समर्पित साईं की रसोई ने एक मिसाल कायम किया है। हम सभी को चाहिए कि ऐसे नेक कार्यों में अपना योगदान जरूर दें। मरीजों की सेवा के साथ साथ अमर ज्योति हॉस्पिटल जरूरतमंदों की सेवा के लिए भी तत्पर रहती है । श्री चन्दन कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह की आठवीं तारीख को साईं की रसोई मेरे द्वारा बुक रहती है। हमारा प्रयास है कि सामाजिक कार्यों में भागीदारी अमर ज्योति हॉस्पिटल की बनी रहे ।
साईं की रसोई के संस्थापक सदस्यों में से एक अमित जायसवाल, पंकज व निखिल राज ने बताया कि बारिश में रसोई संचालित करने में काफी परेशानी होती थी, इस परेशानी को जब हमने अमर ज्योति हॉस्पिटल के निदेशक चन्दन राज से साझा किया तो इनके द्वारा साईं की रसोई के संचालन स्थान पर एक शेड का निर्माण करा कर हम सभी की परेशानियों को दूर करने का काम किया। अब बारिश के समय में भी रसोई संचालित करने में कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं अंकित, आकाश सोनी , रौनक व कुन्दन ने अमर ज्योति हॉस्पिटल को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे ही सामाजिक कार्यों में इंसान को आगे आकर मदद करनी चाहिए ताकि जरूरतमंदों की सेवा होती रहे। मौके पर साईं की रसोई टीम के गौरव,शंकर, सन्तोष सोनी , प्रशांत , प्रवीण , सुमित , शैलेन्द्र समेत अन्य मौजूद थे ।
साईं की रसोई में खाना परोसते अमर ज्योति अस्पताल के कर्मचारी।