पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barauni News Anm Has Not Received Salary For Nine Months Slogans Against Government By Boycotting Work In Protest

एएनएम को नौ महीने से नहीं मिला है वेतन, विरोध में कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की कड़ी में बिहार चिकित्सा जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ बरौनी के बैनर तले जिलाध्यक्ष आशा कुमारी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी में ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया गया। जिलाध्यक्ष आशा कुमारी ने बताया की विगत जुलाई 2019 से बिना किसी कारण का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। हम बकाए वेतन भुगतान के लिए जिलेभर में इस बैनर तले अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं।

प्रसव पीड़िताओं को नहीं मिल रही सुविधा

एएनएम द्वारा जारी हड़ताल के कारण प्रसव पीड़िता को भी कोई सुविधा मुहैया नहीं किया जा रहा है। इसके कारण रोगियों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।

मौके पर ये लोग थे मौजूद : मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष कंचन कुमारी, सचिव कुमारी सुमन, बैजंती कुमारी, अनीता कुमारी, शीला कुमारी, अंजनी कुमारी, स्मृति कुमारी, अनुसुइया कुमारी, प्रीति कुमारी, रूबी कुमारी, राखी कुमारी सहित 37 एएनएम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ओपीडी कार्य का बहिष्कार जारी है।

भगवानपुर में एएनएम ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना, सरकार विरोधी नारे लगाए

भगवानपुर | बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले भगवानपुर में कार्यरत एएनएम ने अपनी मांगों के समर्थन में पीएचसी पहुंचकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर अस्पताल के कार्यों का बहिष्कार कर गुरुवार को धरना पर बैठ गई। इनलोगों के कार्य बहिष्कार के कारण अस्पताल का कार्य बाधित रहा। अंचल अध्यक्ष वसुंधरा कुमारी ने बताया कि हमलोगों ने उपस्थिति दर्ज कर कार्य बहिष्कार किया है। बकाए वेतन व चालू वर्ष का वेतन भुगतान के लिए विभाग को बार-बार ध्यान दिलाया गया लेकिन अभी तक आवंटन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबतक वेतन भुगतान न होगा तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। दूसरी ओर पीएचसी प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इमरजेंसी सेवा व प्रसव सेवा अन्य दिनों की भांति जारी रहा लेकिन ओपीडी ठप है। मौके पर एएनएम रंजनी कुमारी, आशा कुमारी, कुमारी किरण, ओणम कुमारी, सुजाता, गुड्डी, पूनम, गुंजा, रंजना, निर्मला, परमीना, मीना, पूजा आदि उपस्थित थे।

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

बछवाड़ा | प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के प्रांगण में गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एएनएम का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। धरना पर बैठे एएनएम ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एएनएम मधुमाला कुमारी, पार्वती कुमारी, शालिनी सिन्हा, ललिता कुमारी, रेनू कुमारी, राम श्रृंगारी देवी, उषा कुमारी ने बताया कि सरकार के समक्ष बार बार हमलोग अपनी मांग को रखे है लेकिन हमारी मांगों को नजर अंदाज किया गया है। वहीं एएनएम हड़ताल पर रहने से समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा के ओपीडी प्रभावित हुआ। अस्पताल में मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं कुछ मरीज बिना इलाज किए ही वापस लौट गए। आंदोलन का नेतृत्व एएनएम सुधा कुमारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विगत नौ माह के बकाए वेतन का भुगतान नहीं किया गया। इस कारण बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं परिवार में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि जब तक बकाए वेतन का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो हमलोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।


बकाए वेतन की मांग को ले एएनएम ने कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध

चेरियाबरियारपुर | पीएचसी चेरिया बरियारपुर मे कार्यरत सभी एएनएम ने बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपने बकाए वेतन के भुगतान के लिए गुरुवार से कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर दिया। अन्दोलन कर रही एएनएम ने बताया कि पिछले नौ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हम सब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में संविधान प्रदत्त अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संघ के आह्वान पर पीएचसी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन चलाया जा रहा है। जब तक बकाए वेतन का भुगतान नहीं होता है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। मौके पर एएनएम सरस्वती सिन्हा, राजकुमारी सिन्हा, प्रभा कुमारी, मीना कुमारी, इन्दू, निवेदिता कुमारी, मीना कुमारी आदि मौजूद थी।

नियमित टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवा ठप

नावकोठी |पीएचसी नावकोठी अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा पीएचसी में कार्यरत एएनएम अपनी लंबित वेतन के भुगतान को लेकर पिछले चार दिनों से कामकाज ठप कर हड़ताल पर डटी हुई है। हड़ताली एएनएम आर आई स्टोर रुम में ताला जड़ कर नियमित टीकाकरण कार्य को अवरुद्ध की। इसके अतिरिक्त ओपीडी सेवा ठप कर पीएचसी के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गई। हड़ताली एएनएम ने सरकार विरोधी जमकर नारे लगाई। रीना कुमारी ने बताया कि सरकार द्वारा 2211 वेतन हेड में कार्यरत एएनएम को सितम्बर 2019 से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है जिससे उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे बच्चों की पढ़ाई तथा बीमार सदस्यों का इलाज नहीं हो पा रहा है। बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 8 मार्च से हड़ताल पर है। जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तबतक हड़ताल जारी रहेगी। धरना में शालिनी कुमारी, दीपा कुमारी, सीमा कुमारी, जानकी कुमारी, मीना कुमारी, कृष्णा कुमारी आदि शामिल थे।

वीरपुर में एएनएम ने हड़ताल के 5वें दिन दिया धरना

वीरपुर | वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम ने हड़ताल के 5वें दिन गुरुवार को पीएचसी वीरपुर में धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण अस्पताल में ओपीडी एवं प्रसव कार्य प्रभावित होने लगा है। हड़ताली एएनएम कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर गत 8 मार्च से हमलोग कार्य का बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमलोगों को गत नौ माह से वेतन नहीं मिला है जिसके कारण सभी एएनएम एवं जीएनएम कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर ने बताया कि हड़ताल की वजह से अस्पताल की ओपीडी एवं प्रसव सेवा संबंधी कार्य प्रभावित हो रहा है।

चेरिया बरियारपुर में कार्य बहिष्कार करती एएनएम। कहा- हमारी मांगें जायज हैं।

आठ माह से वेतन नहीं मिलने पर एएनएम ने पांचवें दिन भी किया कार्य बहिष्कार

छौड़ाही | बिहार राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संध के आह्वान पर 8 माह से लंबित वेतन भुगतान की मांगों को लेकर छौड़ाही शाखा की एएनएम कार्य बहिष्कार कर पीएचसी के मुख्य द्वार पर बैठी रही। लगातार पांचवें दिन कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठकर एएनएम जमकर सरकार विरोधी नारे लगा रही थी। घरना का नेतृत्व कर रही संघ की जिला कोषाध्यक्ष हीरा कुमारी ने कहा कि नौ महीने से वेतन नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। धरने पर बैठी एएनएम ने कहा कि हमलोग सभी तरह के कार्य का बहिष्कार तब तक करेंगे, जब तक हम लोगों का लंबित वेतन भुगतान नहीं हो जाता है। एएनएम ने नारेबाजी कर अविलंब वेतन भुगतान करने के अलावा विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग सरकार से की है। वहीं पीएचसी में एएनएम द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद भी गुरुवार को ओपीडी तथा इमाजेंसी चिकित्सकों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में चल रहा था।

स्वास्थ्य केंद्र बरौनी पर कार्य बहिष्कार करती एएनएम। इस दौरान सीढ़ी पर बैठकर नारेबाजी की।

कहा-वेतन मिलने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कारअस्पताल में एएनएम ने नहीं चलने दी ओपीडी, अपनी मांग को बताया जायज

बिहार चिकित्सा और जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर एनएनएम ने किया ओपीडी कार्य बहिष्कार

पीएचसी में धरना पर बैठी एएनएम।

वीरपुर में पीएचसी के समक्ष प्रदर्शन करती हड़ताली एएनएम।
खबरें और भी हैं...