- Hindi News
- National
- Begusarai News Appeal To Rajya Sabha Mp Take Up Case Against Porn In Parliament
राज्यसभा सांसद से की अपील, पोर्न के खिलाफ संसद में मामला उठाएं
पोर्न साइट्स पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र सौंपते हुए फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय ने सांसद से मांग करते हुए कहा कि पोर्न साइट्स इस देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है व रोज-रोज हो रहे बलात्कार को बढ़ावा दे रहा है। अतः हमारा संगठन देश हित के लिए आप से मांग करता है कि की पोर्न साइट पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को आप संसद में उठाएं।
सांसद ने हरसभंव पहल का दिया भरोसा
सांसद राकेश सिन्हा ने इस पर हरसंभव पहल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि पोर्न साइट्स पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद भी इसे चोरी छुपे देखा जाता ही रहेगा। अतः कुछ ऐसा कानून लाया जाय कि नाबालिग लड़के इसे देखने से डरें। देखते हुए पकड़े जाने पर कुछ दंड का प्रावधान हो। उन्होंने सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि पोर्न साइट्स के खिलाफ युवाओं को जागरूक करें तो पोर्न साइट्स रूपी सामाजिक बुराई खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगी।
नमक सत्याग्रह समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार ने भी पोर्न साइट्स के खिलाफ अभियान में समर्थन व सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर जिला संयोजक रमन शार्दुल, स्वामी जी, मुकेश विक्रम, अर्जुन सिंह, वीरू कुमार, कुबेर कुमार व अमन कुमार उपस्थित थे।