एक्साइज विभाग की टीम पर हमला, दो युवक गिरफ्तार
बखरी नगर के गोढ़ियारी मुहल्ले में शनिवार की शाम छापामारी करने पहुंची एक्साइज विभाग की टीम पर जमकर रोड़ेबाजी की गई। हालांकि काफी तनावपूर्ण माहौल के बीच टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर अपने साथ लेते चली गई। बताया जाता है कि एक्साइज विभाग ने उक्त मोहल्ले में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान वहां दो युवकों को शराब का सेवन करते देखा गया। टीम ने उक्त दोनों को हिरासत में ले लिया तथा गाड़ी में बैठाकर निकलने लगी। तभी स्थानीय ढाला चौक के समीप पहुंचते ही टीम पर कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी कर छुड़ाने का प्रयास किया गया। किन्तु उत्पाद विभाग की टीम ने संयम बरते हुए गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अपने साथ बेगूसराय ले गई। उत्पाद निरीक्षक खुशबू कुमारी ने बताया कि नगर के गोढियारी मुहल्ले में अवैध शराब का भंडारण किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।