- Hindi News
- National
- Bkhri News Bakhari 185 Unemployed In The Camp Applied For Security Guard
बखरी : शिविर में 185 बेरोजगारों ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए दिया आवेदन
बखरी थाना परिसर में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की बहाली के लिए शिविर आयोजित की गई। बहाली की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवक सुबह से ही थाना परिसर में जुटने लगे। हालांकि थाना पहुंचने के बाद जब उन्हें जानकारी मिली कि यह बहाली प्राइवेट कंपनी द्वारा की जा रही है। तो बड़ी संख्या में युवक मायूस हो गए और लौट गए। इसके बावजूद भी 185 युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड के लिए आवेदन किया। जिसमें मौके पर किए गए शारीरिक जांच में 80 छात्र सफल हुए। वहीं पंजीयन शुल्क के रूप में 250 रुपए जमा कर रसीद दिया गया है। एसआईएस के क्षेत्रीय ट्रेनिग सेंटर मुजफ्फरपुर के भर्ती अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि चयनित युवकों को 25 मार्च को कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर मुजफ्फरपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पद पर पूरे देश में किसी भी हिस्से में नौकरी के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगला भर्ती कैंप नावकोठी थाना में लगाया जाएगा। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि विधि व्यवस्था व सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना परिसर में शिविर का आयोजन किया गया है।