- Hindi News
- National
- Ballia News Ballia Subdivision Hospital Does Not Have Anti Rabies Needle
बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में नहीं है एंटी रेबीज की सूई
बिहार सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लाख दावा कर ले लेकिन अनुमंडल मुख्यालय के बलिया में इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखती है। बलिया अनुमंडलीय अस्पताल इन दिनों स्वास्थ्य सुविधा चरमरा गई है। बताया जाता है कि अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से कुत्तों के काटने पर दी जाने वाली एंटी रेबीज की सुई उपलब्ध नहीं है। जिससे अस्पताल आने वाले मरीज इलाज कराने के बजाय बैरंग वापस लौट जा रहे हैं। मरीजों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले कुछ दिनो से कुत्ता के काटने पर दी जाने वाली एंटी रेबीज की सुई उपलब्ध नहीं है। अनुमंडलीय अस्पताल में जहां लोग उम्मीद लगाकर आते है कि उन्हे बेहतर सुविधा मिलेगी लेकिन यहां की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ऐसे में कुत्ता के काटने पर दूर दराज से इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज अस्पताल में सुई की उपलब्धता नहीं रहने के कारण निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं। कुछ इसी तरह का हाल बुधवार को यहां देखने को मिला। जब सदानंदपुर निवासी सह एमएलसी प्रतिनिधि राजेश कुमार कुत्ता के काटने के बाद इलाज कराने के लिए बलिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे थे। मगर अस्पताल में कुत्ता काटने पर दी जाने वाली एंटी रेबीज सुई नहीं रहने के कारण न तो वह अस्पताल में सुई ले पाये और न ही उनका इलाज हो सका। अनुमंडलीय अस्पताल में इन दिनों कुत्तों के काटने के मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए बलिया अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के आर रौशन ने बताया कि विगत 10 दिनों से एंटी रेबीज की सुई उपलब्ध नहीं है।