पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Barauni Block Panchayats Will Have Social Audit In Two Phases Preparations Begin

दो चरणों में बरौनी प्रखण्ड के पंचायतों का होगा सामाजिक अंकेक्षण, तैयारी हुई शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड बरौनी के शहीद नीरज भवन में सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों की एक बैठक बीडीओ बरौनी सुनील कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सामाजिक अंकेक्षण पदाधिकारी राजू ने कहा कि बैठक ग्रामीण विकास द्वारा सोशल ऑडिट के लिए बुलाई गई है। बेगूसराय ज़िला में ग्रामीण विकास अभियान के तहत जो भी विकास हुआ है, उसका भारत सरकार सोशल ऑडिट करा रही है। इसी के तहत बरौनी प्रखंड में सभी ग्राम पंचायत, मनरेगा, प्रधान मंत्री आवास (ग्रामीण), जन वितरण प्रणाली, लोहिया अभियान के तहत शौचालय की जांच कराई जाएगी। प्रथम चरण में बथौली, निंगा, केशावे, महना तथा मैदा बभनगामा पंचायत, दूसरे चरण में दिनांक 19 मार्च से मोसादपुर, अमरपुर, मल्हीपुर उत्तर, मल्हीपुर दक्षिण, सिमरिया एक पंचायत का सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सर्वेक्षण जिन-जिन लाभुक को वर्ष 2017-18 में आवास, राशन कार्ड, शौचालय मिला है, उनके आवास तक यह टीम पहुंचेगी तथा पूछताछ करेगी। वहीं बीडीओ बरौनी ने कहा कि सभी पंचायत के पंचायत सचिव, विकास मित्र, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, जन वितरण प्रणाली विक्रेता, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका अंकेक्षण कार्य में सहयोग करेंगे तथा समय से ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुखिया सालिम खान, मनोज कुमार चौधरी, रामचंद्र साहू, रीना देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

बरौनी ब्लॉक में शोसल आडिट प्रशिक्षण लेते जनप्रतिनिधि।
खबरें और भी हैं...