- Hindi News
- National
- Begusarai News Bharatiya Mazdoor Sangh Will Take Out An Angry March On 17
भारतीय मजदूर संघ 17 को निकालेंगे आक्रोश मार्च
भारतीय मजदूर संघ के सभी अनुषांगिक इकाई के पदाधिकारी तथा प्रमुख पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक की गई। अध्यक्षता प्रदेश ठेका मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष महेश सिंह और संचालन बरौनी खाद प्रतिष्ठान कामगार संघ के महामंत्री रामकुमार महर्षि ने किया। बैठक में जिले के श्रमिकों की प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री बिहार सरकार को एक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। जबकि 17 मार्च को बेगूसराय रेलवे माल गोदाम से एक आक्रोश मार्च निकालने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता हेतु डॉ कैलाश प्रसाद पोद्दार को कार्यक्रम प्रभारी, रामकुमार महर्षि को सहायक प्रभारी बनाया गया है। बरौनी से महेश सिंह और रणवीर सिंह, चमचम देवी, जीवा झा, मंझौल से संजय कुमार कपिल देव शर्मा, गणेश शर्मा, मटिहानी से अर्जुन महतो, राजकुमार झा, बेगूसराय से चंद्रमोली सरदार, साहेब सरदार और हरिओम सरदार, नावकोठी से नीतू देवी, खोदावंदपुर छौराही से घनश्याम शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि अब श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु आर-पार की लड़ाई का समय आ
गया है।
मध्याह्न भोजन रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुदीना ने जिले के सभी रसोईए को अपने-अपने विद्यालय में भोजन बनाने के कार्य को छोड़कर 17 मार्च के आक्रोश मार्च में शामिल होने की अपील की।
बैठक में ये लोग थे उपस्थित
बैठक में बीएमएस के संगठन मंत्री डॉ कैलाश पोद्दार, कार्यालय प्रभारी कौशल किशोर सिंह, खाद प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रणवीर सिंह, एकता केंद्र के महामंत्री लालधारी राय, निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष रामकुमार महर्षि, उपाध्यक्ष कपिल देव शर्मा, संजय कुमार, बीएमएस जिला उपाध्यक्ष राजकुमार झा, आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, निर्माण मजदूर संघ के सह संगठन मंत्री रिंकू देवी नीतू देवी रोशन राज सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बीएमएस की बैठक को संबोधित करते जिला मंत्री।