बाइक की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी
बेगूसराय-रोसड़ा एसएच 55 मुख्य पथ पर मेघौल पानी प्लांट के समीप बाइक की ठोकर से साइकिल सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी साइकिल सवार की पहचान मेघौल निवासी स्व. कमलेश्वरी राय का पुत्र राजीव कुमार राय के रूप में की गई । मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी खोदावंदपुर ले गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि राजीव साइकिल अपने घर लौट रहा था तभी घटना स्थल के समीप बाइक सवार ने ठोकर मारकर जख्मी कर दिया।