दरवाजे पर खड़ी बोलेरो हुई चोरी, एफआईआर दर्ज
बेगूसराय| दरवाजे पर खड़ी बोलेरो चोरां ने चोरी कर ली। यह वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव में शुक्रवार की रात हुई। पीड़ित सचिन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनकी उजले रंग की बोलेरो थी जो वे रात में अपने दरवाजे पर लॉक कर खड़ी कर दी थी। शनिवार की सुबह जगने पर देखा कि उनकी बोलेरो दरवाजे पर से गायब है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों पर एफआईआर दर्ज कराई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजवेंदु प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।