नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज
मंसूरचक | मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पीड़ित पिता ने थाना में आवेदन देकर अपनी 17 वर्षीया पुत्री को गांव के ही जनार्दन दास के पुत्र प्रियांशु कुमार पर अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन के माध्यम से पीड़ित ने बताया कि मेरी पुत्री गत 22 फरवरी की सुबह गोविंदपुर चौक स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि का पूजा अर्चना करने गई थी। शाम तक वापस नहीं आने पर काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चला तो आशंका के आधार पर जनार्दन दास से पूछने गया। उसने कहा कि एक सप्ताह में तुम्हारी पुत्री वापस आ जाएगी लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद फिर पूछने गया तो जनार्दन दास और उनकी प|ी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने को उतारू हो गए। मंसूरचक पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।