पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजद को मजबूत बनाने के लिए प्रकोष्ठों की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय जनता दल की एक आवश्यक बैठक गुरूवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 स्थित तिलक नगर में राजद के वरिष्ठ नेता महादेव साह के आवासीय परिसर में हुई। जिले के अंदर राजद को मजबूत और धारदार बनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौतम दास ने की। बैठक में सर्वसम्मति से गंगा सागर राम को जिला महासचिव सह बखरी विधानसभा संगठन प्रभारी और सुरेन्द्र राम को चेरियाबरियारपुर का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव महादेव साह ने कहा कि सभी जाति और धर्म के लोगों को एकजुट कर आगामी विधानसभा चुनाव में जनविरोधी और सांप्रदायिक ताकत को परास्त करने का काम करेंगे। साथ ही कहा कि संगठन पदाधिकारी मनोनीत किए गए दोनों साथी क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने दोनों नेता को माला पहनाकर बधाई दी।

ये थे मौजूद

मौके पर कैलाश यादव, विजय कुशवाहा, मो. इकबाल, राजेन्द्र साह, कांति सिंह, धनिक लाल दास, रामकृष्ण यादव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...