पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Begusarai News Cold Will Increase After Rain Today And Tomorrow Weather Will Be Clear From Wednesday

आज व कल बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, बुधवार से साफ होगा मौसम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही रूक-रूक कर बारिश भी होने की संभावना है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी जिससे ठंड बढ़ेगा। मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह से ही मौसम में अचानक बदलाव आना शुरू हो गया। जिसके कारण शुक्रवार को दिन में कई बार रूक-रूक कर बारिश भी हुई। जबकि शाम से हल्की बारिश शुरू हो गई है। आज भी पूरे दिन रुक-रुक कर होती रहेगी। वहीं चक्रवात के असर से पारा 8 डिग्री तक नीचे गिरने की संभावना है। जिस वजह से ठंड बढ़ जायेगी। एक दो दिनों के बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक सह नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। यही स्थिति कमोवेश रविवार सोमवार और मंगलवार तक बनी रहेगी। हलांकि शनिवार के बाद मौसम कुछ ज्यादा साफ रहेगा और दिन में धूप भी खिलेगी।

अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज बदला रहेगा

पेथाई का बेगूसराय में भी रहेगा असर

एके सत्तार ने बताया कि यह तूफान थाईलैंड से उठा है जिसे वैज्ञानिकों ने पेथाई का नाम दिया है। जिले में पेथाई तूफान का असर दिख रहा है। औसतन 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। इसके बाद पछिया हवा चल सकती है। मौसम वेज्ञानिकों के अनुसार बेगूसराय में अत्यधिक बारिश या तूफान के आसार नहीं है लेकिन पूरे दिन हल्की बूंदाबांदी संभावित है। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम विभग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है।
खबरें और भी हैं...